बिरयानी के बारे में रोचक तथ्य जो आपको जानने जरूरी हैं!

चिकन बिरयानी 2018 में ऑनलाइन सबसे अधिक ऑर्डर किया जाने वाला खाद्य व्यंजन था।।

बिरयानी तैयार करने की कई विधियाँ विकसित की गई हैं। इसे 'दम पुख्त' के नाम से जाना जाता है, जिसमें बिरयानी को सील करना और धीमी आग पर पकाना शामिल है।

हैदराबाद की रेस्तरां श्रृंखला, "पैराडाइज़" ने एक वर्ष (2017) में 70,44,289 बिरयानी परोसने का विश्व रिकॉर्ड बनाकर लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।

यहां दुनिया भर में 20 से अधिक प्रकार की बिरयानी मिलती हैं और उनमें से अधिकांश भारत में हैं। कुछ नाम हैं कश्मीरी बिरयानी, कलकत्ता बिरयानी, लखनवी बिरयानी, मालाबार बिरयानी या थालास्सेरी बिरयानी, मुगलई बिरयानी वगैरह